दिल्ली में भीषण गर्मी और हीटवेव का रेड अलर्ट, बेअसर हुए एसी-कूलर, इन दिन से राहत मिलने के आसार

Heatwave Alert in Delhi: दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। यहां आईएमडी ने हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। जला देने वाली इस गर्मी में एसी भी सही के काम नहीं कर रहा है। इस बीच लोग बारिश की राहत देख रहे हैं।

Heatwave Alert in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर बरस रहा है। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से लोग पसीने में तरबतर हो गए हैं। तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है। स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि आगामी तीन दिनों तक आसमान से आग बरसेगी। लू की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को बाहर जाने से पहले सिर को अच्छी तरह से कवर करने के लिए कहा है। साथ ही पानी की बोतल भी रखने की सलाह दी गई है। गर्मी और डिहाइड्रेशन की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी है।

Heatwave.

दिल्ली में भीषण गर्मी और हीटवेव का रेड अलर्ट

इस साल मई का महीने बीते सालों की तुलना में ठंडा रहा। इस दौरान मौसमी गतिविधियों को देखते हुए जून में भी अधिक गर्मी पड़ने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन अचानक यहां तापमान बढ़ा और हीटवेव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बता दें कि बीते दिनों 40 डिग्री से कम रहा दिल्ली का तापमान अब 46-47 डिग्री तक पहुंच चुका है। यहां हीटवेव का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। भीषण गर्मी के परेशान दिल्लीवासी अब बारिश का बेसब्री से इंतजार रहे हैं।

End of Feed