दिल्ली में खराब सड़कें और गंदे पानी से निपटने के लिए काम तेज, 30 टेंडर जारी

दिल्ली में नई सरकार के गठन से पहले पीडब्ल्यूडी, जल बोर्ड और सिंचाई विभाग ने खराब सड़कों, सीवर पानी जैसी समस्याओं से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। राष्ट्रीय राजधानी में जर्जर सड़कों और गंदे पानी की समस्या से निपटने के लिए 30 टेंडर जारी कर दिए गए हैं।

Delhi News: दिल्ली में नई सरकार के गठन से पहले सरकारी विभागों ने खराब सड़कों और सीवर पानी की दिक्कतों से निपटने और जलभराव की समस्या को रोकने के लिए काम तेज कर दिया है। इसके लिए विकास कार्य मार्च के पहले सप्ताह में ही शुरू कर दिए जाएंगे। दिल्ली में 10 फरवरी को आचार संहिता हटने की घोषणा हुई। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी, जल बोर्ड, सिंचाई विभाग, एनडीएमसी समेत कई अन्य विभागों ने विकास कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया। इसके लिए 30 टेंडर जारी किए गए हैं। इनमें से ज्यादातर कार्यों के लिए 7 से 15 दिनों में ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Delhi (3)

दिल्ली

जलभराव और पानी संकट से जनता रही परेशान

दिल्ली में पिछले साल बारिश के दौरान जलभराव और पानी की किल्लत लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या रही। दिल्ली चुनाव के दौरान जल संकट और जलभराव को बीजेपी ने बड़ा मुद्दा भी बनाया था। इन दोनों समस्याओं का जिक्र पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी रैलियों में भी किया। ऐसे में दिल्ली में नई सरकार बनने से पहले ही सरकारी विभागों ने इन मुद्दों को तवज्जो दी और इनपर कार्ययोजना तैयार की करने के साथ ही काम भी शुरू कर दिया गया।

End of Feed