दिल्ली

चुनाव में किए अपने वादे पूरे नहीं करेगी BJP, ठीकरा AAP पर फोड़ा जाएगा : आतिशी

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि वह अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं करेंगे और इसके लिए AAP पर आरोप लगाएंगे कि हमने दिल्ली को दिवालिया बना दिया है। आतिशी ने दिल्ली में AAP सरकार के किए काम भी गिनाए।

Image

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी

Photo : ANI

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। हाल ही में सम्पन्न हुए दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को 70 में से 48 सीटें मिली थीं, जबकि आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमट गई। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कई घोषणाएं की थीं। अब आतिशी ने आज यानी शुक्रवार 14 फरवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाया कि भाजपा अपने वादे पूरे नहीं करेगी। यही नहीं उनका कहना है कि इसके लिए भी BJP के नेता पूर्व की AAP सरकार पर आरोप लगाएंगे।

आतिसी ने कहा, BJP का अपने वादे पूरे करने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा, अपने वादे पूरा न करने के लिए वह ठीकरा आम आदमी पार्टी पर फोड़ेंगे। उन्होंने कहा, भाजपा ने कहा था कि 8 मार्च तक दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इसको लेकर पहली कैबिनेट बैठक में ही निर्णय लिया जाना चाहिए।

आतिशी ने कहा, भाजपा में हमारे सूत्रों ने बताया है कि भाजपा का इरादा अपने किए वादों को पूरा करने का नहीं है। भाजपा प्लान कर रही है कि वह AAP पर आरोप लगाएगी और कहेगी कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को दिवालिया बना दिया। लेकिन यह सब उनके वादे पूरे न करने का बहाना मात्र होंगे।

उन्होंने कहा, ये लोग अपने वादे पूरे न करने के लिए बहाने बनाएंगे। उन्होंने बताया कि 10 साल की आम आदमी पार्टी की सरकार में दिल्ली की आर्थिक ग्रोथ ढाई गुना बढ़ गई। आतिशी ने बताया कि जब 2015 में AAP सरकार आई उस समय दिल्ली का डेट टू जीडीपी रेशियो 6 फीसद से अधिक था, जबकि अब जब हम सरकार से बाहर जा रहे हैं उस समय सिर्फ 3 फीसद रह गया है।

इससे पहले उन्होंने कल यानी गुरुवार 13 फरवरी को ही आरोप लगाया था कि दिल्ली में भाजपा के आते ही कई इलाकों में बिजली कटौती शुरू हो गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article