Delhi Triple Murder Case: मां-बाप और भाई की हत्या कर मेट्रो स्टेशन से लगा रहा था छलांग, ट्रिपल मर्डर करने वाला गिरफ्तार

Delhi Triple Murder Case: दिल्ली के मैदान गढ़ी में माता-पिता और भाई की हत्या करने वाले आरोपी सिद्धार्थ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगा रही है।

दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में बुधवार को अपने माता-पिता और बड़े भाई की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी एम्स मेट्रो स्टेशन से नीचे कूद कर खुदकुशी करने का प्रयास कर रहा था, तभी वहां तैनात गार्डों ने उसे पकड़ लिया। जब उसे खुदकुशी करने के कारण पूछा तो उसने बताया कि उसने अपने मां-बाप और भाई की हत्या की है। इसके बाद उसे मैदान गढ़ी थाने ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

Delhi Triple Murder Case

दिल्ली ट्रिपल मर्डर (फोटो-टाइम्स नाउ नवभारत)

पुलिस ने बुधवार को बताया था घर में खून फैला हुआ था और इसके बाद से पुलिस ने लगभग 22-23 साल के सिद्धार्थ की तलाश शुरू कर दी थी, जो हत्या के बाद से फरार चल रहा था। सिद्धार्थ का कथित तौर पर मानसिक उपचार किया जा रहा था।

End of Feed