Delhi News: सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के हैरतअंगेज स्टंट करते हुए वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसे वीडियो बनाने के दौरान अब तक कई लोगों की जानें भी गई हैं। इसके बावजूद भी लोग अपनी हरकत से बाज नहीं आते हैं। इसी तरह का मामला दिल्ली से सामने आया है, जहां ट्रैफिक पुलिस ने स्पाइडर मैन के ड्रेस में एक व्यक्ति का चालान काटा है।
सांकेतिक फोटो।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें स्पाइडर मैन की वेशभूषा में एक व्यक्ति कार की बोनट पर स्टंट कर रहा था। इस पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर द्वारका की सड़कों पर स्पाइडरमैन की पोशाक पहने एक व्यक्ति अपनी कार की बोनट पर स्टंट कर रहा था, जिसकी शिकायत मिली थी। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की और उसका चालान काट दिया।
ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान।
'स्पाइडर मैन' की हुई पहचान
बताया गया कि स्पाइडरमैन की पोशाक पहने व्यक्ति की पहचान नजफगढ़ में रहने वाले आदित्य के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 20 वर्ष है। वहीं, कार चला रहे ड्राइवर की पहचान महावीर एन्क्लेव में रहने वाले गौरव सिंह के रूप में हुई, जिसकी उम्र 19 साल है।
ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान
ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि वाहन के मालिक और ड्राइवर पर खतरनाक ड्राइविंग, प्रदूषण प्रमाण पत्र के बिना ड्राइविंग और सीट बेल्ट न पहनने के लिए मुकदमा चलाया गया है, जिसमें अधिकतम 26,000 रुपये का जुर्माना और जुर्माने के साथ कारावास हो सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
