Delhi Trade Fair 2022: सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश को आमंत्रण दे रहा झारखंड, स्थानीय उत्पाद बनें आकर्षण का केंद्र

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 19, 2022, 01:16 AM IST

Delhi Trade Fair 2022: झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन ने राज्य में सौर ऊर्जा के व्यापक विस्तार हेतु सौर ऊर्जा नीति 2022 लागू किया है, जिसके तहत सौर ऊर्जा से 4000 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य अगले पांच वर्षो में रखा गया है। इसके लिए सरकार निवेश की तलाश कर रही है।

Delhi Trade Fair 2022: दिल्ली ट्रेड फेयर में झारखंड पवेलियन "वोकल फार लोकल, लोकल टू ग्लोबल" थीम के साथ आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। IITF के 41वें संस्करण में झारखंड के कलाकारों और कला को ना सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है, बल्कि इनकी कला को विदेशों में भी एक नया मंच देने की पहल मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश में की गई है।

delhi trade fair

दिल्ली ट्रेड फेयर में आकर्षण का केंद्र बना झारखंड का पवेलियन

पूर्वी सिंहभूम के आमाडूबी गांव निवासी विजय चित्रकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में उनकी कला को बहुत आदर सम्मान मिल रहा है। राज्य के इस कलाकार का विश्वास है कि उनकी कला अब विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाने में सक्षम होगा। मालूम हो कि व्यापार मेला में इस वर्ष झारखंड पार्टनर राज्य के रूप में अपनी भागीदारी निभा रहा है। 14 दिवसीय व्यापार मेले में लगभग 2,500 घरेलू और 12 अन्य देशों से आए विदेशी प्रतिनिधि अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर रहे हैं।

End of Feed