Delhi Temperature Today: दिल्ली की ठंड ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड, शनिवार की सुबह रही सीजन की सबसे सर्द सुबह

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Jan 7, 2023, 10:12 AM IST

Delhi Temperature Today: दिल्ली में लगातार तीसरे दिन भी शीत लहर का प्रकोप जारी रहा और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आयानगर में न्यूनतम तापमान गिरकर 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग की मानें तो अगले एक-दो दिन में तापमान बढ़ेगा।

Delhi Weather: दिल्ली में ठंड (Cold Wave) लगातार नए कीर्तिमान बना रही है। शनिवार सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो हाड़ कंपा देने वाली ठंड थी। आज सीजन का सबसे ठंडा दि रहा और तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के ठंड ने आज 2014 का रिकॉर्ड तोड़ दिया जब 29 जनवरी को दिल्ली में पारा 2°C पहुंचा था। शनिवार का दिन होने की वजह से सड़क पर आवाजाही कम दिखी। कई जगहों पर लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते दिखे।

Delhi Cold

दिल्ली में शनिवार की सुबह रही सबसे सर्द सुबह

मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग की मानें तो कल से राहत की उम्मीद है। 8 जनवरी से तापमान बढ़ेगा हालांकि 14 जनवरी के बाद दिल्ली में तापमान दुबारा 2°C तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक कल से पहाड़ों पर बर्फबारी होगी जिसके बाद राजधानी और एनसीआर में राहत की उम्मीद है। दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में शुक्रवार को ही न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो डलहौजी (8.7 डिग्री से.), धर्मशाला (5.4 डिग्री से.), शिमला (6.2 डिग्री से.), देहरादून (4.4 डिग्री से.), मसूरी (6.4 डिग्री से.) और नैनीताल (6.5 डिग्री से.) से भी कम है।

End of Feed