Delhi Car Blast: हरियाणा से मिली इकोस्पोर्ट कार; क्या था शाहीन का प्लान; दिल्ली लाल किला ब्लास्ट में A टू Z अपडेट

हरियाणा से संदिग्ध इकोस्पोर्ट, जिसका नंबर (DL10CK0458) दिल्ली का बताया जा रहा है, बरामद की गई है। यह गाड़ी उमर के दोस्त के खंदावली स्थित फार्महाउस में पाई गई जिसे फरीदाबाद पुलिस ने बरामद किया। दिल्ली पुलिस ने यूपी और हरियाणा के साथ भी लाल इकोस्पोर्ट से जुड़ा अलर्ट जारी किया था। फरीदाबाद पुलिस के एक प्रवक्ता से जब पूछा गया कि क्या इकोस्पोर्ट कार का पता लगा लिया गया है, तो उन्होंने फोन पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘हां, यह (कार) खंदावली गांव में मिली है।

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर को हुए भीषण कार ब्लास्ट ने पूरे देश को हिला दिया। यह धमाका सोमवार शाम करीब 6:52 बजे हुआ, जब ट्रैफिक सिग्नल पर कई वाहन मौजूद थे। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी गाड़ियों के भी परखच्चे उड़ गए और इलाके में अफरातफरी मच गई। इस घटना में अब तक 12 लोगों की मौत और कई अन्य घायल हुए हैं। दिल्ली पुलिस, एनआईए और आईबी समेत देश की शीर्ष जांच एजेंसियां मिलकर जांच कर रही हैं। दिल्ली ब्लास्ट मामले में कई बड़े खुलासे हुए हैं और अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें से 6 डॉक्टर हैं। इन लोगों का संबंध सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल से बताया जा रहा है। फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से ब्लास्ट की प्लानिंग होने के भी सबूत मिले हैं, जहां से कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। डॉक्टर शाहीन और उसके भाई जावेद की गिरफ्तारी के बाद सबूत और मजबूत हुए हैं। शाहीन ने पूछताछ में कुबूल किया है कि वो पिछले दो सालों से विस्फोटक जमा कर रही थी। शाहीन और उसके साथी जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवल-उल-हिंद नाम के संगठनों से जुड़े हुए थे। इस ब्लास्ट का मास्टरमाइंड डॉ. उमर मोहम्मद बताया जा रहा है, जो i20 कार चला रहा था। सूत्रों के अनुसार ब्लास्ट में उसकी मौत हो गई है। इस घटना के संबध जांच एजेंसियां अब तेजी से जांच को आगे बढ़ा रही हैं। दिल्ली ब्लास्ट पर हर पल की अपडेट यहां पढ़ें:

delhi blast update

दिल्ली ब्लास्ट अपडेट

पीएम मोदी पीड़ित परिवारों और घायलों से मिलने पहुंचे LNJP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पूरी कर बुधवार को दिल्ली लौट आए हैं। राजधानी वापस आते ही वे सबसे पहले एलनजेपी अस्पताल पहुंचे। जहां पीएम ने घायलों और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनके हालचाल की जानकारी ली।

End of Feed