दिल्ली की आबोहवा में हल्का सुधार, अभी भी हवा का स्तर 'बेहद खराब', 8 इलाकों का एक्यूआई 400 पार

Delhi Air Pollution: दिल्ली का औसत एक्यूआई 400 से नीचे आ गया है। लेकिन अभी भी यहां की हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। इस प्रदूषित हवा का लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर हो रहा है। आज दिल्ली का औसत एक्यूआई 373 रहा। वहीं 8 इलाकों का एक्यूआई 400 पार दर्ज हुआ।

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा पिछले कुछ दिनों से गंभीर श्रेणी पर बनी हुई थी। हालांकि अब हवा की क्वालिटी में सुधार देखने को मिला है। राजधानी का औसत एक्यूआई 400 से नीचे आ गया है। लेकिन अभी भी दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है। यहां का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है। हवा में घुला जहर लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहा है। जिसकी वजह से लोगों को गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ, आंखो में जलन और पानी आना जैसी समस्याएं हो रही हैं।

Pollution

दिल्ली का प्रदूषण

लोधी गार्डन में सबसे कम एक्यूआई

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली में गुरुवार शाम 4 बजे औसत एक्यूआई 371 रिकॉर्ड किया गया। जिसे बेहद खराब की श्रेणी में माना जाता है। शुक्रवार को भी राजधानी में एयर क्वालिटी 400 से नीचे दर्ज की गई है। समीर ऐप के अनुसार दिल्ली में आज सुबह 6 बजे औसत एक्यूआई 373 रहा। इस दौरान 8 इलाकों का एक्यूआई 400 से ज्यादा रहा। इनमें आनंद विहार, बवाना, जहांगीरपुरी, मुंडका, नेहरू नगर, शादीपुर, सोनिया विहार और वजीरपुर शामिल हैं। वहीं लोधी गार्डन का एक्यूआई सबसे कम रहा। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 272 दर्ज किया गया।

End of Feed