दिल्ली

दिल्ली में बढ़ गई ठंड.. 10 डिग्री तक लुढ़का पारा, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम दिल्ली, 22 November 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली का तापमान लुढ़क कर 10 डिग्री तक पहुंच गया है। गुरुवार को मौसम की अब तक सबसे ठंडी रात भी दर्ज हुई। आज दिल्ली में मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। हालांकि इसको लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। साथ ही तापमान में भी गिरावट लगातार जारी है। गुरुवार को दिल्ली में मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे लुढ़क गया है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। साथ ही सुबह-शाम कोहरा भी देखने को मिल रहा है। आज भी दिल्ली में सुबह-शाम कोहरा छाने की संभावना है। एनसीआर क्षेत्र में भी ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा।

दिल्ली में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। अगले दो दिन दिल्ली में मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। जिसके बाद 25 नवंबर को हल्का कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं 26 नवंबर को कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है। 27 नवंबर को भी कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 26 से 27 नवंबर तक अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के आसपास दर्ज हो सकता है।

आज एनसीआर क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज एनसीआर क्षेत्र के शहरों में भी कोहरे की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। शुक्रवार को नोएडा में सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छाई रह सकती है। जिसके बाद आसमान साफ हो जाएगा। यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं गाजियाबाद में भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है। इसके अलावा फरीदाबाद और गुरुग्राम में आज हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। इन शहरों का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article