Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्पेशल स्टाफ की टीम ने एक कुख्यात अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शालीमार बाग में हुई हत्या के मामले में लंबे समय से वांछित था। हत्या के अलावा आरोपी पर डकैती और हत्या के प्रयास के भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान गुड्डू के रूप में की गई है। पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ में बदमाश गोली लगन से घायल हो गया था और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शालीमार बाग में हत्या मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)
गुप्त सूचना के आधार पर लिया एक्शन
पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी गुड्डू इलाके में सक्रिय है, जिसके बाद उत्तर पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी के विशेष स्टाफ ने उसे गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। पुलिस टीम ने जैसे ही उसे घेरने की कोशिश की, अपराधी ने उनसे बचने के लिए और वहां से भागने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिससे गुड्डू घायल हो गया। पुलिस ने गुड्डू को तुरंत गिरफ्तार किया और इलाज के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस अधिकारियों ने किया मौके का दौरा
इस घटना के बाद, क्राइम और एफएसएल टीम सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि अपराधी की गिरफ्तारी से कई गंभीर आपराधिक मामलों को सुलझाने में मदद मिलेगी। इस बहादुरी भरे कदम के लिए पुलिस टीम की सराहना की जा रही है। यह कार्रवाई दिखाती है कि दिल्ली पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कितनी सतर्क है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
