Delhi Police Encounter: दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और विदेश में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गैंग के शार्प शूटर दीपक धनखड़ के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड की फायरिंग की गई, जिसमें एक गोली लगने के शार्प शूटर दीपक धनखड़ के पैर में गोली लग गई। इस घटना में अपराधी घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्पेशल सेल को मिली बड़ी कामयाबी
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के रोहिणी हाईवे के पास स्पेशल सेल की टीम और शार्प शूटर दीपक धनखड़ के बीच मुठभेड़ हुई थी। यहां पुलिस और शूटर के बीच करीब 5 राउंड की फायरिंग हुई। गोलीबारी में एक गोली शूटर के लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार किया और इलाज के लिए भेजा। बता दें कि दो दिन पहले ही शूटर दीपक धनखड़ ने रोहतक साथियों के साथ गैंगवारी में सन्नी रिटोली के चाचा की 13 गोलियां मारकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बाइक, पिस्टल और कारतूस बरामद किया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
