कांग्रेस सांसद के साथ चेन स्नैचिंग का मामला 24 घंटे में सॉल्व, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा

दिल्ली के वीआईपी इलाके में कांग्रेस सांसद आर. सुधा की सोने की चेन स्नैचिंग का मामला सुलझ गया है। दिल्ली पुलिस ने 24 गंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान ओखला हरकेश नगर निवासी 24 वर्षीय सोहन रावत उर्फ सोन के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पहले से 26 मामले दिल्ली के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।

Delhi Chain Snatching: दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद आर. सुधा की सोने की चेन स्नैचिंग के सनसनीखेज मामले को 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। दक्षिणी दिल्ली और नई दिल्ली जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने छीनी गई सोने की चेन, अपराध में इस्तेमाल स्कूटी और आरोपी के कपड़े बरामद कर लिए हैं। आरोपी का नाम सोहन रावत उर्फ सोनू उर्फ बुग्गू (24 वर्ष) है, जो ओखला के हरकेश नगर का रहने वाला है। वह एक कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के तहत 26 मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में 27 जून को जेल से रिहा हुआ था।

MP Sudha

सांसद आर. सुधा - फाइल फोटो (X Post)

पुलिस ने की सैकड़ों CCTV फुटेज की जांच

न्यूज एजेंसी IANS के अनुसार घटना नई दिल्ली के एक पॉश इलाके में हुई थी। पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की जांच की और आरोपी के पूरे रास्ते को ट्रैक किया। स्थानीय खुफिया जानकारी और तकनीकी निगरानी की मदद से दक्षिणी जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) ने आरोपी को धर दबोचा। इंस्पेक्टर उमेश यादव के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई की, जिसमें सब-इंस्पेक्टर नवदीप, हेड कांस्टेबल कमल प्रकाश, बृजेश, अरविंद, कृष्ण कुमार और कांस्टेबल काना राम, देवेंद्र व अरविंद शामिल थे।

End of Feed