जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सीमाओं पर कड़ी चेकिंग और भारी बल तैनात, पुलिस ने की शांति बनाए रखने की अपील

Delhi CJP Protest: निर्वाचन आयोग की SIR प्रक्रिया और कथित 'वोट चोरी' के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी है।

Delhi News: मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित 'वोट चोरी' के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन द्वारा आज जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं (बॉर्डर्स) और प्रमुख एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है। इसके बावजूद किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए शहर भर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

CJP Protest CEC delhi

जंतर मंतर पर आंदोलन को लेकर तैनात पुलिस

क्यों हो रहा है विरोध और क्या हैं मांगें?

विपक्ष का आरोप है कि निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में अनियमितताएं बरती जा रही हैं। इसी सिलसिले में 'इंडिया' गठबंधन के शीर्ष नेताओं ने रात ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में मुख्य रूप से चार प्रमुख मांगें रखी गई हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और चुनाव आयुक्तों को आजीवन प्रतिरक्षा देने वाले 2023 के कानून को निरस्त करना। SIR प्रक्रिया का तत्काल स्थगन और मतदाता सूचियों से कथित तौर पर हटाए गए 13.30 करोड़ मतदाताओं के नाम तुरंत बहाल करना। सभी चुनावों में दोबारा पेपर बैलेट सिस्टम की वापसी। पिछले दो वर्षों के दौरान हुए उन सभी विधानसभा चुनावों को रद्द करना, जिनमें कथित 'वोट चोरी' के पुख्ता सबूत पेश किए गए हैं।

End of Feed