Delhi: बिना सिम के फोन लिए लापता हो गई थीं दो बहनें, तकनीक के सहारे पुलिस ने बच्चियों को पहुंचाया घर

दिल्ली में माता-पिता की डांट से नाराज़ होकर दो बहनें घर से भाग गईं। रानीबाग पुलिस ने शिकायत मिलने के 48 घंटे के भीतर फेसबुक मैसेंजर की सहायता से दोनों बहनों को सुरक्षित रूप से खोज निकाला और उन्हें उनके माता-पिता के हवाले कर दिया। पुलिस की तकनीकी टीम ने इंटरनेट मीडिया और जियो लोकेशन का उपयोग करके किशोरियों का पता लगाया।

Delhi News: दिल्ली के रानीबाग थाना क्षेत्र से लापता हुई दो बहनों को पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर ढूंढ निकाला और उन्हें सुरक्षित उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। 17 और 13 वर्षीय यह बहनें आठ जुलाई से घर से गायब थीं, जिसकी सूचना उनके परिजनों ने 11 जुलाई को पुलिस को दी थी। इस मामले में पिता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

geo location helped police to find missing girls

पुलिस ने ली जियो लोकेशन की मदद (सांकेतिक तस्वीर|Canva)

ट्रैकिंग में आई दिक्कत

रानीबाग थाना SHO प्रभांशु कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी और सोशल मीडिया के सहारे दोनों बहनों का पता लगाया। शुरुआत में दोनों लड़कियों के मोबाइल में कोई सक्रिय सिम कार्ड नहीं था, जिससे ट्रैकिंग में दिक्कतें आईं। लेकिन टीम ने मोबाइल फोन के फेसबुक मैसेंजर एप्लिकेशन के लोकेशन डेटा की मदद ली और बहनों के संपर्क में रहने वाले लोगों की पहचान कर आगे की जांच की।

End of Feed