दिल्ली में ऑनलाइन ठगी गिरोह का पर्दाफाश; 100 से ज्यादा फर्जी होटल बुकिंग वेबसाइट्स बनाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने एक बड़े ऑनलाइन ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार ठगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह देशभर में फर्जी होटल बुकिंग वेबसाइट्स बनाकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर रहा था। पुलिस जांच में अब तक 100 से अधिक नकली वेबसाइट्स और करीब एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है।

Online Hotel Booking Scam: दिल्ली के साउथ-ईस्ट जिले की साइबर पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी देशभर में नकली होटल बुकिंग वेबसाइट्स बनाकर लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर रहे थे। जांच के दौरान पुलिस को अब तक 100 से अधिक फर्जी वेबसाइट्स और 132 से ज्यादा शिकायतें मिली हैं, जिनमें कुल मिलाकर लगभग एक करोड़ रुपये की ठगी की पुष्टि हुई है।

Four arrested for defrauding people by creating fake hotel booking websites (Representative photo: Canva)

फर्जी होटल बुकिंग वेबसाइट्स बनाकर ठगने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो: Canva)

मामला तब सामने आया जब शशांक रायजादा नामक व्यक्ति ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उनसे जे.डब्ल्यू. मैरियट, चंडीगढ़ के नाम पर ₹68,000 की ठगी की गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और इस साइबर रैकेट का खुलासा किया। डीसीपी साउथ-ईस्ट डॉ. हेमंत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में फैले नेटवर्क पर 144 घंटे तक लगातार ऑपरेशन चलाया।

End of Feed