ऑनलाइन ठगी पर कसेगा शिकंजा, दिल्ली पुलिस ने शुरू किया 'साइबर सुरक्षित दिल्ली' अभियान

दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए 'साइबर सुरक्षित दिल्ली' नाम का एक अभियान शुरू किया है। जिसके तहत पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने साइबर रक्षक शुभंकर का अनावरण भी किया। इस अभियान में नुक्कड़ नाटक और लाइव डेमो के माध्यम से नागरिकों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। इस पहल का मकसद लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक अहम कदम उठाया है। पुलिस ने नागरिकों को डिजिटल खतरों से सतर्क करने के लिए "साइबर सुरक्षित दिल्ली" अभियान की शुरुआत की है।अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को साइबर अपराध, डिजिटल धोखाधड़ी और ऑनलाइन ठगी जैसे बढ़ते खतरों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षा उपायों की जानकारी देना है।

cyber crime

सांकेतिक फोटो (PC - istock)

साइबर रक्षक शुभंकर का अनावरण

दैनिक जागरण में छपी खबर के अनुसार दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय में इस पहल का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस अभियान के दौरान "साइबर रक्षक" नामक एक शुभंकर का भी अनावरण किया गया, जो जागरूकता फैलाने में मदद करेगा। अभियान का फोकस अधिक भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर था, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को साइबर अपराध के प्रति जागरुक किया जा सके।

End of Feed