Delhi News: लग्जरी कारों का लुटेरा गिरफ्तार, NCR में करता था हाई-फाई चोरी

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कर्नाटक से लग्जरी कार चोर यश देसाई को गिरफ्तार किया है। वह पश्चिम विहार ईस्ट से एक फॉर्च्यूनर चोरी के मामले में वांटेड था और साल 2023 से फरार चल रहा था। आरोपी यश चोरी की कारों का कारोबार करता था, जिन्हें वह दक्षिण भारत में बेचता था। उसे पहले भी 2022 और 2023 में गिरफ्तार किया जा चुका है, जब कुल 31 चोरी की कारें बरामद की गई थीं।

Delhi News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने लग्जरी कारों की चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य यश देसाई को अरेस्ट किया है। वह पश्चिम विहार ईस्ट थानाक्षेत्र से एक फॉर्च्यूनर कार चोरी के मामले में वांटेड था। आरोपी यश का अपराधिक इतिहास रहा है। साल 2020 से वह चोरी की कारों के कारोबार से जुड़ा हुआ है। यश के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।

ARREST

प्रतीकात्मक फोटो

2024 में अदालत ने किया भगोड़ा घोषित

आरोपी यश देशाई कर्नाटक के बेलगाम का रहने वाला है। वह पिछले दो सालों से पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था। साल 2024 में दिल्ली की एक अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया गया था। यश पढ़ाई छोड़ने के बाद पुरानी कारों के कारोबार में शामिल हो गया था। उसने चोरी की कारों को बेचने का धंधा शुरू किया। पुलिस ने उसे 2022 में कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया था। लेकिन वह जमानत पर बाहर आ गया और उसने कई वारदातों को अंजाम दिया।

End of Feed