Delhi New Police Commissioner: दिल्ली के पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा का कार्यकाल 31 जुलाई 2023 को समाप्त हो रहा है, और उनके उत्तराधिकारी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। तमिलनाडु काडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी अरोड़ा ने अगस्त 2022 में दिल्ली पुलिस प्रमुख का पद संभाला था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जी-20 शिखर सम्मेलन जैसी बड़ी अंतरराष्ट्रीय घटना की सुरक्षा को प्रभावी ढंग से संभाल कर प्रशंसा प्राप्त की। उनके सेवा विस्तार की संभावनाओं पर भी चर्चा चल रही है, हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा (फाइल फोटो: ANI)
अगर केंद्र सरकार परंपरा के अनुसार बाहरी काडर से नया पुलिस आयुक्त चुनती है, तो दो नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं, असम काडर के 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में सीआरपीएफ के डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, और हरियाणा काडर के 1990 बैच के अधिकारी व हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर। वहीं, अगर यूटी काडर से किसी अधिकारी को यह जिम्मेदारी सौंपी जाती है, तो चार नाम संभावित माने जा रहे हैं, एस.बी.के. सिंह, नुजहत हसन, सतीश गोलचा और प्रवीर रंजन।
हालांकि संदीप गोयल और वीरेंद्र सिंह चहल इस दौड़ में नजर नहीं आ रहे हैं। पिछले दो पुलिस आयुक्त भी बाहरी काडर से नियुक्त किए गए थे, ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वही परंपरा जारी रहती है या इस बार यूटी काडर के किसी अधिकारी को मौका मिलता है। अंतिम निर्णय के लिए गृह मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
