Delhi News: दिल्ली में फर्जी ट्रैवल एजेंसी का भंडाफोड़, अमेरिका-कनाडा तक फैला ठगी जाल; गैंग का मास्टरमाइंड अरेस्ट

Delhi News Today in Hindi: दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह के मास्टरमांइड अक्षय शर्मा को अरेस्ट किया है। यह गिरोह अमेरिका, यूके और कनाडा के लोगों को फ्लाइट बुकिंग और रिफंड के नाम पर ठगी का शिकार बनाता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 36 लैपटॉप, मोबाइल और फर्जी दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

Delhi News: दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने एक इंटरनेशनल साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है, ठग एक ट्रैवल एजेंसी की आड़ में अमेरिका, यूके और कनाडा के लोगों से फ्लाइट बुकिंग और रिफंड के नाम पर ठगी कर रहा था। पुलिस ने इस मामले एम 40 साल के अक्षय शर्मा को गिरफ्तार किया है जो दिल्ली के कीर्ति नगर का रहने वाला है,वो AVS Holidays नाम की ट्रैवल कंपनी का डायरेक्टर है वो इस फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का मास्टरमाइंड है।

Delhi Crime

दिल्ली में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़

ऐसे ठगी को अंजाम देता था गैंग

यह गिरोह कई सालों से फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया पर एडवर्टाइजमेंट के जरिए विदेशियों को शिकार बना रहा था। डीसीपी IFSO अमित कौशिक के मुताबिक आरोपी गूगल और सोशल मीडिया पर अपनी फर्जी वेबसाइट्स को फ्लाइट बुकिंग सर्विस की तरह प्रमोट करते थे। जब विदेशी ग्राहक इनसे संपर्क करते थे, तो उनके कार्ड डिटेल्स और पर्सनल जानकारी ले ली जाती थी। टिकट बुक करने के बाद ये लोग खुद ग्राहक बनकर एयरलाइंस से फर्जी मेडिकल या डेथ सर्टिफिकेट लगाकर रिफंड क्लेम करते थे। कई बार रिफंड की रकम से थोड़ा पैसा वापस भेज दिया जाता था, लेकिन बाकी रकम पूरी तरह हड़प ली जाती थी। पुलिस ने छापेमारी में 36 लैपटॉप, 6 मोबाइल फोन, 4 हार्ड ड्राइव बरामद की हैं। इनमें सैकड़ों फर्जी मेडिकल और डेथ सर्टिफिकेट मिले हैं, जो रिफंड क्लेम करने के लिए इस्तेमाल किए जाते थे।

End of Feed