Fake ENO Factory: दिल्ली पुलिस ने नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली के इब्राहिमपुर गांव में नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।फैक्ट्री में नकली पाउडर को ENO की पैकिंग में भरकर बेचा जा रहा था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ENO निर्माता कंपनी GSK की शिकायत पर की गई, जिसे बाजार में नकली उत्पादों की सूचना मिली थी।

Delhi Fake Eno Factory Busted: अगर आप पेट गैस से राहत पाने के लिए अक्सर ENO पीते हैं तो सावधान हो जाइए। दिल्ली पुलिस ने राजधानी में नकली ENO बनाने वाली एक फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। यह फैक्ट्री उत्तर पश्चिमी दिल्ली के इब्राहिमपुर गांव में चलाई जा रही थी, जहां से पुलिस ने भारी मात्रा में नकली प्रोडक्ट और पैकिंग सामग्री बरामद की है।

fake ENO factory busted delhi

नकली ईनो बनाने वाली मशीन (बाएं) और गिरफ्तार आरोपी (दाएं)

ENO की पैकिंग में नकली माल

क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी के दौरान 91,257 नकली ENO सैशे, 80 किलो कच्चा माल, 54,780 स्टिकर, 2,100 खाली पैकिंग पाउच और 13 किलो से अधिक प्रिंटेड रोल जब्त किए। मौके से एक मशीन भी मिली, जिससे यह नकली पाउडर तैयार कर असली दिखने वाली पैकिंग में भरकर बेचा जा रहा था।

End of Feed