Delhi News: पंजाब के गुरदासपुर जिले के किला लाल सिंह थाने पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में एक और बड़ी गिरफ्तारी हुई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस हमले में शामिल वांछित आतंकी कारणबीर को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर | Canva )
पुलिस के अनुसार, 7 अप्रैल 2025 को गुरदासपुर स्थित किला लाल सिंह थाने पर ग्रेनेड फेंककर हमला किया गया था। इस आतंकी हमले में कारणबीर समेत कई अन्य आतंकी शामिल थे। अब तक इस मामले में पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुल 9 आतंकियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
गिरफ्तार आरोपी कारणबीर गुरदासपुर का निवासी है और वह दिल्ली में अवैध हथियारों की तस्करी के एक मामले में पिछले 22 वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह राजधानी में अपराधियों को हथियार सप्लाई करने के नेटवर्क से भी जुड़ा हुआ था।
इससे पहले, इसी मामले में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) आतंकी संगठन से जुड़े आकाशदीप नामक आरोपी को भी स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। आकाशदीप पर दिल्ली में बदमाशों को हथियार उपलब्ध कराने और पंजाब के बटाला स्थित थाने पर हमले में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं।
फिलहाल पुलिस की स्पेशल टीम गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि उनके नेटवर्क, हथियारों की आपूर्ति की कड़ी और संगठन के बाकी सदस्यों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा सके। सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मॉड्यूल को खंगालने में जुटी हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
