दिल्ली में ई-रिक्शा चोर गिरोह का भंडाफोड़, रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी, 16 रिक्शे बरामद

दिल्ली पुलिस ने एक ई-रिक्शा चोर गिरोह का खुलासा करते हुए दो चोरों और एक रिसीवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 16 चोरी के ई-रिक्शा बरामद किए हैं। आरोपियों का तरीका यह था कि वे दिल्ली से ई-रिक्शा चुराकर रिसीवर को बेचते थे, जो बाद में उन्हें किराए पर देता था। रिसीवर एक हिस्ट्रीशीटर है, और पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।

Delhi News: नई दिल्ली के बुराड़ी थाने की पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले दो बड़े वाहन चोरों और एक रिसीवर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वीरपाल और लवकुश शामिल हैं। वीरपाल किराड़ी सुलेमान नगर और लवकुश पीरागढ़ी का निवासी है, जबकि रिसीवर ओमप्रकाश उर्फ ओम्मी नांगलोई का निवासी है। पुलिस ने इनसे 16 चोरी के ई-रिक्शा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

police arrested e rickshaw thieves

दो ई-रिक्शा चोर और एक रिसीवर पुलिस के हत्थे चढ़े (सांकेतिक तस्वीर)

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

ओमप्रकाश, जो पश्चिम विहार थाने का हिस्ट्रीशीटर है, पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। डिप्टी कमिश्नर राजा बांठिया के अनुसार, बुराड़ी थाने में 7, 10 और 16 मई को ई-रिक्शा चोरी की तीन घटनाएं दर्ज की गई थीं। पुलिस ने इन घटनाओं की जांच के लिए तीन टीमें गठित कीं।

End of Feed