दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 30.595 किलो गांजा के साथ ड्रग पैडलर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने आईएसबीटी आनंद विहार के पास चेकिंग के दौरान बिहार के दिल्ली में गांजा सप्लाई करने आए ड्रग पैडलर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 30.595 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

Delhi News: पुलिस ने गुरुवार को आईएसबीटी आनंद विहार के पास चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की। पूर्वी जिले की पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ड्रग पैडलर को 30.595 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की पहचान विवेक कुमार उर्फ किट्टू (19), निवासी जिला पटना, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, एचसी अजय कुमार और कांस्टेबल रवि क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक युवक को चार बैग लिए हुए संदिग्ध अवस्था में देखा। पुलिस टीम को देखकर वह घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसे तुरंत पकड़ लिया गया। जब बैगों की जांच की गई तो उनमें पैक किया गया गांजा मिला।

Police.

दिल्ली पुलिस ने 30.595 किलो गांजा के साथ ड्रग पैडलर गिरफ्तार (फोटो - iStock)

दिल्ली में गांजा सप्लाई करने के लिए आया था आरोपी

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, पुलिस पूछताछ में आरोपी विवेक ने बताया कि यह गांजा उसे उसके गांव के ही सुरंजन कुमार यादव ने दिया था, जिसे दिल्ली के मोती नगर और रघुवीर नगर में सप्लाई करना था। आरोपी पिछले एक साल से गांजा सप्लाई के धंधे में शामिल था। उसने अब तक 9–10 बार बिहार से दिल्ली तक खेप पहुंचाई। डिलीवरी की पूरी प्लानिंग व्हाट्सएप कॉल्स और लोकेशन शेयरिंग के जरिए की जाती थी। हर खेप लाने पर उसे 10 से 20 हजार रुपए मिलते थे।

End of Feed