Delhi: द्वारका में पुलिस का अवैध विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान, 29 गिरफ्तार कर भेजे गए डिपोर्टेशन सेंटर

पश्चिमी दिल्ली के द्वारका जिले में दिल्ली पुलिस ने 29 विदेशी नागरिकों को अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनमें बांग्लादेश, आइवरी कोस्ट, नाइजीरिया, लाइबेरिया, तंजानिया और बेनिन के नागरिक शामिल हैं। द्वारका के पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने जानकारी दी कि यह कार्रवाई विभिन्न पुलिस इकाइयों के सहयोग से की गई। गिरफ्तार किए गए नागरिकों को डिपोर्टेशन सेंटर भेजा गया है, जिनमें 6 बांग्लादेशी बच्चे भी शामिल हैं।

Delhi News: राजधानी दिल्ली के द्वारका जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का अभियान लगातार जारी है। जून महीने में द्वारका जिला पुलिस ने कुल 29 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर विदेश भेजने की प्रक्रिया शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, ये सभी विदेशी नागरिक बिना वैध वीजा अथवा तय अवधि से अधिक समय तक भारत में अवैध रूप से रह रहे थे।

arrested illegal immigrants send to deportation center

सभी गिरफ्तार लोगों को डिपोर्टेशन सेंटर भेजा गया (तस्वीर साभार- Canva)

कई देशों के लोग चढ़े हत्थे

गिरफ्तार किए गए लोगों में 18 बांग्लादेशी, चार आइवरी कोस्ट, तीन नाइजीरियन, दो लाइबेरियन, तथा एक-एक नागरिक तंजानिया और बेनिन से हैं। बांग्लादेशी नागरिकों में छह बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 10 वर्ष से कम बताई जा रही है। ये सभी बांग्लादेश के कुरिग्राम जिले के मूल निवासी हैं।

End of Feed