दिल्ली पुलिस का त्वरित कार्रवाई: मात्र 24 घंटे में हत्या के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी वारदात की वजह

Delhi News: पुरानी रंजिश में दो युवकों की हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे में मामला सुलझाया और आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही हमले में इस्तेमाल किए पेपर कटर को भी बरामद कर लिया है।

Delhi News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की हत्या करने की कोशिश की गई। इस घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। पीड़ित का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस की टीम ने मात्र 24 घंटे में इस मामले को सुलझाया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल पेपर कटर भी बरामद कर लिया गया। घायलों की हालत स्थिर है और इलाज जारी है।

Arrested

हत्या के प्रयास में दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया (Photo - Canva)

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, यह घटना गुरुवार रात करीब 11.30 बजे कबीर नगर की 33 फुटा रोड पर हुई। पीड़ित शाजेब (30 वर्ष) और उसका दोस्त शैद (27 वर्ष) घर लौट रहे थे, जब दो युवकों ने उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया तो हमलावर भाग निकले। घायलों को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। शुक्रवार सुबह 1.36 बजे पुलिस को मारपीट की सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि घायलों को पहले ही अस्पताल भेजा जा चुका था। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के धब्बे, कपड़े के टुकड़े और अन्य साक्ष्य जुटाए।

End of Feed