Delhi: साउथ-ईस्ट दिल्ली में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। लंबे समय से अलग-अलग मामलों में वांछित दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार, 03 जून को सुबह करीब साढ़े 4 बजे दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में हुई मुठभेड़ में हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। तो वहीं दूसरा आरोपी जैतपुर में पकड़ा गया। पुलिस मुठभेड़ में दोनो आरोपी घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता
जैतपुर में हुआ पहला एनकाउंटर
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल करन मावी पर हमला करने के मामले वांछित आरोपी और पुलिस के बीच जैतपुर इलाके में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में आरोपी आसिफ ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कालिंदी कुंज में पुलिस ने किया दूसरा एनकाउंटर
दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में सुबह करीब साढ़े चार बजे हत्या के आरोपी राजपाल को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि 30 मई को एक युवती का अपहरण करने और उसकी हत्या के मामले में फरार था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पुलिस को देखते हुए उनसे बचने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। अपराधी की एक गोली स्पेशल स्टाफ के एसआई शुभम को लगी। लेकिन बुलेट फ्रूट जैकेट पहने होने के कारण वह बच गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
