दिल्ली

दिल्ली में बदले की आग में जल रहे युवक ने पड़ोसी के घर में की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में एक युवक बदला लेने के लिए अपने पड़ोसी के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि गायों के गोबर को लेकर बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई एक्शन न लेने पर युवक ने उनके घर में चोरी की।

Image

दिल्ली पुलिस ने चोरी करने वाले बदमाश को किया गिरफ्तार (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Delhi News: दिल्ली के दक्षिण पश्चिम जिले की ऑपरेशन सेल पुलिस ने सागरपुर निवासी संदीप (25 वर्ष) को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की गई 15,000 रुपए नकदी बरामद की गई। पूरी कार्रवाई 21 अगस्त, 2025 को श्री ए.के. की शिकायत पर दर्ज ई-एफआईआर (संख्या 80078003/2025, धारा 305/331(3) बीएनएस) के आधार पर की गई।

एक अधिकारी ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए इंस्पेक्टर राम कुमार की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें एसआई बच्चू सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, अजय कुमार, कांस्टेबल महेश और सांवरिया शामिल थे। सहायक पुलिस आयुक्त विजय पाल तोमर के पर्यवेक्षण में टीम ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण और स्थानीय पूछताछ की। मुखबिरों की सूचना और फुटेज के आधार पर संदीप की पहचान हुई। 25 अगस्त को उसे सागरपुर से गिरफ्तार किया गया।

बदले की भावना से की चोरी

पूछताछ में संदीप ने खुलासा किया कि उसने चोरी लालच के लिए नहीं, बल्कि बदले की भावना से की। उसने बताया कि शिकायतकर्ता की गायें अक्सर उसके घर के सामने गोबर करती थीं, और बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ता द्वारा सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार किए जाने से नाराज होकर उसने चोरी की योजना बनाई। संदीप 5वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ चुका है और ई-रिक्शा चलाकर आजीविका कमाता है। उसने बताया कि यह कृत्य व्यक्तिगत दुश्मनी का परिणाम था। पुलिस ने चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली है, और मामला सुलझा लिया गया है।

पुलिस उप आयुक्त अमित गोयल ने बताया कि सीसीटीवी और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई से आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस ने लोगों से आपसी विवादों को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने की अपील की है। मामले की आगे की जांच जारी है।

(इनपुट -आईएएनएस)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!