Delhi News: एक व्यक्ति की गिरफ्तारी ने सुलझाए धोखाधड़ी के 13 मामले, आरोपी का साथी फरार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2023, 02:53 PM IST

पुलिस ने 24 साल के एक व्यक्ति को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। इस एक गिरफ्तारी से पुलिस ने 13 मामलों को एक साथ सुलझा लिया है। यह शख्स इन सभी मामलों में अपने एक साथी के साथ शामिल था। पुलिस आरोपी के साथी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने 24 वर्षीय एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के साथ 13 मामलों को सुलझा लिया है, जिसमें आरोपी ने कथित तौर पर आभूषणों के आदान-प्रदान के लिए मध्यस्थ बनकर लोगों को धोखा दिया था। आरोपी की पहचान आनंद पर्वत निवासी सूरज के रूप में हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे अरेस्ट किया। हालांकि इसका दूसरा साथी अभी भी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

accused arrested

धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)

सीसीटीवी से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस के मुताबिक, 8 दिसंबर को पंजाबी बाग पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें शिकायतकर्ता ने कहा कि दो लोगों ने उसे करेंसी के पैकेट (एक लाख रुपये) के बहाने उसके सोने की बाली, नाक की पिन और लॉकेट के आभूषण बदलने का लालच दिया और उसे धोखा दिया। जांच के दौरान, एक पुलिस टीम ने घटना स्थल की जांच की और साथ ही घटना स्थल और आस-पास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला।

End of Feed