Delhi Crime: पार्किंग के झगड़े में दोस्त के साथ मिलकर ताऊ के बेटे की हत्या, शव यमुना नदी में फेंका

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 1, 2022, 08:01 PM IST

Delhi Crime: मयूर विहार इलाके के दल्‍लूपुरा गांव में पार्किंग विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर ताऊ के बेटे की हत्‍या कर दी। आरोपियों ने पहले उसे जमकर पीटा और फिर गला घोंटकर हत्‍या कर दी। हत्‍या के बाद शव को यमुना में फेंक कर फरार हो गए। शव मिलने के बाद इस पूरे हत्‍याकांड का खुलासा हो सका।

KEY HIGHLIGHTS
  • दोनों आरोपियों ने मृतक को जमकर पिलाई थी शराब
  • यमुना के किनारे ले जाकर पहले जमकर पीटा, फिर गला घोंटा
  • घटना के सात दिन बाद शव मिलने पर हुआ हत्‍याकांड का खुलासा


Delhi Crime: राजधानी के मयूर विहार इलाके में पार्किंग के विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर ताऊ के बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद घटना को छुपाने के लिए शव को यमुना नदी में फेंक दिया। घटना के सात दिन बाद यमुना नदी से शव मिलने के बाद इसका खुलासा हुआ। मृतक की पहचान 28 वर्षीय ओम कुमार डेढ़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या में शामिल एक आरोपी कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हत्‍या का मुख्‍य आरोपी और मृतक का चचेरा भाई रवि डेढ़ा अभी फरार है। पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

murder in delhi

पार्किंग विवाद में पीट-पीटकर युवक की हत्‍या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मृतक अपने परिवार के साथ दल्‍लूपुरा गांव में रहते थे और नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। इनके घर के बगल में ही चाचा सुंदर का घर है। पुलिस जांच में पता चला कि, मृतक ओम ने अपने घर के सामने गाड़ियों को पार्क करने के लिए स्लैप बनवाया हुआ है, जिसकी वजह से रवि को अपने वाहन खड़े करने में परेशानी होती थी। इसी विवाद में दोनों परिवारों के बीच पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका था, लेकिन हर बार गांव के लोग बैठकर मामले को शांत करवा देते थे।

End of Feed