Delhi Traffic Advisory: ऑटो एक्सपो के कारण राजधानी में बड़ा रूट डायवर्जन, जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2023, 06:54 PM IST

Delhi Traffic Advisory: ग्रेटर नोएडा में 11 से 18 जनवरी के बीच ऑटो एक्सपो आयोजित होने जा रहा है। जिसको लेकर दिल्‍ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। आगामी 13 जनवरी से 18 जनवरी तक दिल्‍ली से नोएडा जाने वाले वाहनों के लिए कई रूट निर्धारित किए गए है। ट्रैफिक पुलिस ने इस दौरान दिल्‍ली नोएडा बॉर्डर पर हैवी जाम लगने की संभावना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 13 से 18 जनवरी तक कई रूट पर रहेगा डायवर्जन
  • एक्‍सपो के कारण दिल्‍ली-नोएडा बॉर्डर पर जाम की संभावना
  • आश्रम फ्लाईओवर बंद होने के कारण बढ़ेंगी वाहन चालकों की मुश्किल


Delhi Traffic Advisory: ग्रेटर नोएडा में 11 से 18 जनवरी के बीच ऑटो एक्सपो आयोजित होने जा रहा है। जिसके मद्देनजर दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, आश्रम फ्लाईओवर बंद होने के कारण आने वाले दिनों में वाहन चालकों को दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर हैवी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है। दिल्‍ली यातायात निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि, नोएडा का ऑटो एक्सपो 13 जनवरी से आम लोगों के लिए खुल जाएगा, जिसे हैवी ट्रैफिक जाम की संभावना है। इसलिए 13 जनवरी से दिल्‍ली नोएडा बॉर्डर पर जाने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

Delhi Traffic Advisory

दिल्‍ली में लगा ट्रैफिक जाम (फाइल फोटो)

दिल्‍ली पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, दिल्‍ली के चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी से होकर नोएडा जाने वाले वाहनों को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर भेजा जाएगा। इसके अलावा अक्षरधाम मंदिर की तरफ से आने वाले वाहनों को भी इसी एक्‍सप्रेसवे से आगे भेजा जाएगा। वहीं, गाजियाबाद एनएच-24 से होकर आने वाले वाहनों को किसान चौक से होकर आगे भेजा जाएगा। इन वाहनों के यूटर्न लेने पर रोक रहेगी। आश्रम फ्लाईओवर बंद होने के कारण नोएडा से आने वाले वाहन बारापुला फ्लाईओवर, कालिंदी कुंज होकर दिल्ली- मथुरा रोड और सीवी रमन मार्ग पर जा सकेंगे।

End of Feed