मोहल्‍ले में होने वाले सामाजिक कार्यक्रम में नहीं मिली सक्रिय भूमिका तो आयोजक को मार दी गोली

  • Agency by: Times Now Digital
  • Updated Nov 2, 2022, 12:40 PM IST

Delhi News: दिल्‍ली के संगम विहार इलाके में गोली मारने की एक बड़ी वारदात हुई है। यहां पर 12 नवंबर को माता के जागरण कार्यक्रम का आयोजन होना था। इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने के विवाद में एक व्‍यक्ति ने आयोजक को ही गोली मार दी। पीड़ित की हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से ही फरार है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कार्यक्रम की तैयारी में नजर अंदाज करने का आरोप
  • दिल्‍ली के संगम विहार इलाके में होने वाला था कार्यक्रम
  • आरोपी ने घर पर पहुंचकर आयोजक को मार दी गोली


Delhi News: राजधानी के संगम विहार इलाके में एक व्यक्ति को गोली मारने का बड़ा मामले सामने आया है। बताया जा रहा है कि, मोहल्‍ले में सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन होना था। इस आयोजन में सक्रिय भूमिका नहीं मिलने से नाराज एक युवक ने आयोजक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल की पहचान ललित के रूप में हुई है। वहीं, आरोपित की पहचान सुनील के रूप में हुई है। दोनों संगम विहार के रहने वाले हैं और आपस में पड़ोसी हैं। पुलिस के अनुसार, घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं, घटना के बाद से आरोपी फरार है।

Delhi News

युवक ने कार्यक्रम आयोजक को मारी गोली (प्रतीकात्मक तस्वीर)

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि, मंगलवार शाम को पीसीआर कॉल के माध्यम से जानकारी मिली थी कि, संगम विहार क्षेत्र में एक व्‍यक्ति को गोली मार दी गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा दिया था। पुलिस की टीम अस्‍पताल पहुंची तो पता चला कि, पीड़ित ललित को पीछे से पीठ में गोली मारी गई है। पुलिस ने बताया कि, जांच में जानकारी मिली है कि, मोहल्‍ले के लोग मिलकर 12 नवंबर को माता का जागरण आयोजित कर रहे थे। इसका नेतृत्‍व पीड़ित कर रहा था। इस जागरण को लेकर ही विवाद हुआ था।

End of Feed