Delhi: मोहल्‍ले की शादी में बिन बुलाए खाना खाने पहुंच गया अधेड़, लोगों ने पीट-पीटकर दी हत्या

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2022, 02:04 PM IST

Delhi: सरिता विहार थाना क्षेत्र के आली विहार इलाके में हो रही एक शादी में बिना बुलाए पहुंचने पर एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि, मृतक अक्‍सर इस तरह से शादियों में खाना खाने जाता था, लेकिन इस शादी में पहुंचना उसके लिए जानलेवा साबित हुआ। हत्‍या के विरोध में मृतक के परिजनों ने पुलिस चौकी पर प्रदर्शन भी किया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मृतक मोहल्‍ले के ही बारातघर में पहुंचा था खाना खाने
  • आरोपियों ने लाठी-डंडे से जमकर पीटा, गला घोंटने की कोशिश की
  • पुलिस ने जब्‍त किया बरातघर का सीसीटीवी फुटेज, जांच जारी


Delhi: दिल्‍ली के सरिता विहार थाना क्षेत्र में स्थित आली विहार इलाके में हत्‍या का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां हो रही एक शादी में बिना बुलाए खाना खाने पहुंची अधेड़ की लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 50 वर्षीय कौशल मुखिया के तौर पर हुई है। हत्‍या का यह मामला बीती रात का है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी व कार्रवाई की मांग को लेकर शव को आली विहार पुलिस चौकी के सामने रखकर प्रदर्शन भी किया। फिलहाल सरिता विहार थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्‍या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से शादी के आयोजक फरार चल रहे हैं।

delhi murder

शादी समारोह में बिना बुलाए पहुंचने पर एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मृतक के स्वजन ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि, मृतक कौशल मुखिया बीती रात करीब 11 बजे घूमने के लिए निकले थे। इस दौरान वे घर से कुछ दूरी पर स्थित एक बारातघर में पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि, मृतक अक्सर उस बारातघर में होने वाले शादियों में बिना बुलाए पहुंचते थे और खाना खाकर वापस आ जाते। लेकिन इस बार शादी के आयोजकों ने उनके बिना बुलाए पहुंचने पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। लोगों ने पहले जमकर पिटाई की और फिर गले में लपेटे हुए गमछे से गला घोंटने की कोशिश की।

End of Feed