Delhi News: बुर्का पहनकर प्रेमिका से मिलने आया प्रेमी, कहासुनी होने पर 5वीं मंजिल से फेंका नीचे

Delhi News in Hindi (दिल्ली की खबर): पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर में एक युवक ने बुर्का पहनकर अपनी प्रेमिका को 5वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। युवती के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास में मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती और आरोपी के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था।

Delhi News: दिल्ली के अशोक नगर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक युवक बुर्का पहनकर प्रेमिका के घर पहुंचा और अपनी प्रेमिका को पांचवी मंजिल से नीचे फेंक दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। युवती को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित युवती के परिवार ने आरोपी के खिलाफ ज्योति नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।

Crime

फाइल फोटो

आरोपी और पीड़िता में चल रही थी अनबन

पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक और युवती के बीच कुछ दिनों से अनबन चल रही थी। जिसकी वजह से उनकी बातचीत भी बंद थी। युवती के परिवार के सदस्य इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। पीड़िता ने 12वीं कक्षा पास की है और एक कंपनी में नौकरी कर रही है। युवक न्यू अशोक नगर में रहता है, वह एक किराना की दुकान पर काम करता है। दोनों के बीच तीन साल से दोस्ती थी, जो बाद में प्रेम में बदल गई थी।

End of Feed