Delhi: यमुना नदी में केमिकल छिड़काव पर विवाद, भाजपा का कहना-जहरीला, बोर्ड का कहना-सेफ

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 01:57 PM IST

Delhi News: दिल्‍ली में छठ पर्व की तैयारियां जोरशोर से हो रही हैं। यमुना के जहरीले पानी में उठने वाले झाग को खत्‍म करने के लिए इस बार दिल्‍ली सरकार द्वारा नदी की सतह पर कमेकिल का छिड़काव कराया जा रहा है। जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। केमिकल के इस छिड़काव पर अब विवाद शुरू हो गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कालिंदी कुंज घाट के पास नदी में हो रहा केमिकल का छिड़काव
  • जल बोर्ड के कर्मचारी झाग खत्‍म करने के लिए कर रहे छिड़काव
  • जल बोर्ड का दावा केमिकल से किसी तरह का नहीं होगा नुकसान

Delhi News: छठ पर्व पर यमुना के जहरीले झाग को खत्‍म करने के लिए इस समय दिल्ली जल बोर्ड द्वारा नदी की सतह पर केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है। दिल्‍ली के कालिंदी कुंज इलाके में भी जल बोर्ड की एक टीम नदी में केमिकल का छिड़काव करते नजर आई। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि, दिल्ली जल बोर्ड के कुछ कर्मचारी नाव में बैठकर मशीन से यमुना नदी की सतह पर केमिकल का छिड़काव कर रहे हैं। केमिकल और जहरीले झाग का संपर्क होते ही झाग कुछ ही सेकेंड में खत्‍म हो जा रहे है। जल बोर्ड के इस प्रयास पर अब जमकर राजनीति और विरोध भी हो रहा है। लोगों का आरोप है कि, इस केमिकल के छिड़काव से पानी और भी ज्‍यादा जहरीला हो जाएगा।

Spraying of Chemicals in Yamuna delhi

यमुना में कमेकिल का छिड़काव करती जल बोर्ड की टीम

बता दें कि, दिल्ली में बिहार और यूपी के लाखों लोग रहते हैं, जो यमुना नदी के किनारे इस पर्व को मनाते हैं। इस पर्व पर हजारों लोग यमुना के जहरीले पानी में डुबकी लगाने को मजबूर होते हैं। इस बार भी दिल्‍ली सरकार ने छठ पर्व की तैयारी तेज कर दी है। जहां घाटों की सफाई की जा रही है, वहीं यमुना के पानी में उठने वाले झाग को खत्‍म करने के लिए इस बार केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है। हालांकि केमिकल के इस छिड़काव पर अब आप और भाजपा पार्टी के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप शुरू हो गए है।

End of Feed