Delhi Ashram Flyover: दिल्‍ली, फरीदाबाद, गाजियाबाद और नोएडा वाले ध्‍यान दें, नए साल से डेढ़ महीने बंद रहेगा आश्रम फ्लाइओवर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2022, 11:24 AM IST

Delhi Ashram Flyover: दिल्‍ली, फरीदाबाद, गाजियाबाद और नोएडा आने-जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। 1 जनवरी 2023 से आश्रम फ्लाईओवर को यातायात के लिए पूरे 45 दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा। इस फ्लाईओवर को नए डीएनडी फ्लाईओवर से कनेक्‍ट करने का कार्य होगा, जिसकी वजह से यह फ्लाईओवर बंद रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने का सुझाव दिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आश्रम फ्लाईओवर को किया जाएगा नए डीएनडी फ्लाईओवर से कनेक्‍ट
  • लोगों की परेशानी को ध्‍यान में रखकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
  • वाहन चालकों को 45 दिनों तक करना पड़ेगा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग


Delhi Ashram Flyover: दिल्‍ली, फरीदाबाद, गाजियाबाद और नोएडा आने-जाने वाले लोगों के लिए मुश्किलों भरी खबर है। नए साल यानी 1 जनवरी 2023 से आश्रम फ्लाईओवर यातायात के लिए पूरे 45 दिन के लिए बंद हो जाएगा। मतलब इन शहरों में आवागमन करने वाले लोगों को दूसरे रास्‍तों का प्रयोग करना होगा। पीडब्ल्यूडी एक जनवरी से आश्रम फ्लाईओवर को नए डीएनडी फ्लाईओवर से जोड़ने का कार्य शुरू करने जा रहा है। जिसकी वजह से दिल्‍ली के इस अहम फ्लाईओवर को बंद किया जा रहा है। इससे दिल्ली व आसपास के इलाकों में जाम लगने की संभावना है। लोगों की इस परेशानी को ध्‍यान में रखकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें वैकल्पिक रूट का सुझाव देते हुए लोगों से ट्रैफिक पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Ashram flyover closed

आश्रम फ्लाईओवर पर होगा निर्माण, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने किया रूट डायवर्जन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एक जनवरी से आश्रम फ्लाईओवर रोड के दोनों कैरिजवे बंद कर इस फ्लाईओवर को न्यू डीएनडी फ्लाईओवर के साथ कनेक्‍ट करने का कार्य शुरू होगा। जिसकी वजह से 45 दिन तक यह फ्लाईओवर पूरी तरह से बंद रहेगा। हालांकि इस दौरान फ्लाईओवर के नीचे की तरफ से गुजर रहा रिंग रोड यातायात के लिए पूरी तरह से चालू रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि, इस दौरान किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए अस्पतालों, आईएसबीटी, रेलवे स्टेशनों या हवाई अड्डे जाने वाले यात्री समय का ध्‍यान रखकर अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें।

End of Feed