Delhi New Year Traffic Advisory: नए साल पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट, इन रास्तों पर निकलें संभलकर, जानें कहां-कहां रोड ब्‍लॉक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2022, 10:58 AM IST

Delhi New Year Traffic Advisory: नए साल के जश्‍न को ध्‍यान में रखकर दिल्ली पुलिस ने राजधानी में विशेष सुरक्षा और ट्रैफिक व्‍यवस्‍था की है। कई इलाकों को नो व्‍हीकल जोन घोषित किया गया है। शनिवार रात राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर जिला और ट्रैफिक पुलिस के 18,000 जवान और अधिकारी तैनात रहेंगे। कनॉट प्लेस रात 8 बजे से नो व्‍हीकल जोन रहेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • जिला और ट्रैफिक पुलिस के 18,000 जवान और अधिकारी तैनात
  • कनॉट प्‍लेस पर रात 8 बजे से ट्रैफिक पर रहेगी पूरी तरह पाबंदी
  • दिल्‍ली पुलिस 125 जगहों पर नाके लगाकर वाहनों की जांच

Delhi New Year Traffic Advisory: नए साल के जश्‍न को ध्‍यान में रखकर दिल्ली पुलिस ने राजधानी की सुरक्षा और ट्रैफिक व्‍यवस्‍था में बड़ा बदलाव किया है। आज कई मार्गों पर यातायात जहां बंद रहेगा, वहीं कई इलाकों को नो व्‍हीकल जोन घोषित किया गया है। इस संबंध में पुलिस की तरफ से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। जिसके मुताबिक शनिवार की रात नए साल के जश्न को ध्‍यान में रखकर राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर जिला और ट्रैफिक पुलिस के 18,000 जवान और अधिकारी तैनात रहेंगे। कनॉट प्लेस रात 8 बजे से एक जनवरी सुबह तक नो व्‍हीकल जोन रहेगा। पुलिस ने नए साल पर नशे में ड्राइविंग, ओवर-स्पीडिंग, खतरनाक ड्राइविंग और स्टंट बाइकिंग करने वालों के खिलाफ सख्‍ती की तैयारी की है।

Delhi New Year Traffic Advisory

सुरक्षा और ट्रैफिक व्‍यवस्‍था की जानकारी देते लॉ एंड ऑर्डर स्‍पेशल कमिश्‍नर दीपेंद्र पाठक

दिल्‍ली पुलिस के लॉ एंड ऑर्डर स्‍पेशल कमिश्‍नर दीपेंद्र पाठक ने इन तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि नए साल के जश्न को ध्‍यान में रखकर स्थानीय पुलिस के 16, 500 कर्मियों को शनिवार रात शहरभर में तैनात किया जाएगा। इसके अलावा दूसरे बलों की 20 से अधिक कंपनियों को भी राजधानी में तैनात किया जाएगा। वहीं, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में आतंकवाद-रोधी उपाय होंगे। महिला सुरक्षा को ध्‍यान में रखकर 2,500 से अधिक महिला कर्मियों की भी तैनाती की गई है। लॉ एंड ऑर्डर स्‍पेशल कमिश्‍नर ने बताया कि इस दौरान 1600 से अधिक चौकियां, 1200 मोबाइल पेट्रोलिंग वाहन और 2074 बाइक तैनात रहेगी। पुलिसकर्मी दो शिफ्टों में सुरक्षा व्‍यवस्‍था को संभालेंगे।

End of Feed