Weather Updates: Delhi NCR में गिरा तापमान, सुबह-सुबह छाया घना कोहरा; इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में आज कोहरा छाया रहा। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। दिल्ली क तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अगले हफ्ते से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में रविवार को घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तापमान में लगातार गिरावट से ठंड बढ़ने के आसार हैं। अगले हफ्ते से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Delhi Weather Update.

फाइल फोटो।

दोपहर में धूप खिलने की उम्मीद

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में दोपहर में हल्की धूप खिलने की उम्मीद है, लेकिन प्रदूषण के कारण आसमान साफ नहीं रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 25 नवंबर के बाद मौसम में और बदलाव देखने को मिलेंगे। ठंड बढ़ने के साथ-साथ प्रदूषण भी बरकरार रहेगा।

End of Feed