Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम को मौसम का रुख बदला और कई जगहों पर धूल भरी आंधी चली। धूल भरी आंधी चलने से राह चल रहे यात्रियों को तकलीफ जरूर हुई, लेकिन इससे गर्मी की तपिश से थोड़ी सी राहत मिली। इससे पहले मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में छिटपुट वर्षा और तेज गति से हवा चलने की संभावना जताई थी।
फाइल फोटो।
दिल्ली एनसीआर में बारिश की चेतावनी
इससे पहले आईएमडी ने कहा कि अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली (जाफरपुर, आईजीआई एयरपोर्ट, आयानगर, डेरामंडी), एनसीआर (नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़) झज्जर, फरुखनगर, सोहाना, रेवाड़ी, पलवल, नूंह, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा) बुलंदशहर, जहांगीराबाद, शिकारपुर, खुर्जा, पहासू, देबाई, नरौरा, गभाना, जट्टारी, अतरौली, अलीगढ़ (यूपी) भिवाड़ी, तिजारा (राजस्थान) के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी और 30 से 50 किमी/घंटा की गति से तेज हवाएं चलेंगी।
अधिकतम तापमान 44 डिग्री का अनुमान
वहीं, आईएमडी ने शु्क्रवार सुबह में बताया था कि दिल्ली में आज हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने राजधानी में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया। आईएमडी ने दिल्ली में कुछ स्थानों पर लू चलने के साथ बादल छाए रहने का अनुमान जताया था। इसके साथ ही गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाओं के साथ बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
