Weather Today: Delhi-NCR आसमान से बरस रही आग, तापमान बढ़कर 42 के पार, हीटवेव का अलर्ट जारी

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम बेहाल कर देने वाला बना हुआ है। यहां तापमान तेजी से बढ़ रहा है। दिन के साथ रात में भी गर्मी बढ़ने लगी है। इस बीच आज भी दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। यहां सुबह से ही तेज धूप खिल रही है। दोपहर की धूप में बाहर निकलने पर झुलसा देने वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। हीटवेव के कारण लोगों को और परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में लोगों का गर्मी से हाल-बेहाल होने लगा है। दिन तो दिन अब लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल रही है। दिन के साथ रातें भी गर्म होने लगी हैं। यहां तापमान 40 के पार दर्ज किया जा रहा है। चुभती-जलती गर्मी में लोगों को सिर ढकने और पानी साथ रखने की सलाह दी जा रही है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

Heatwave.

आसमान से बरस रही आग

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में गर्मी बढ़ गई है। तेज धूप खिल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में आज भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में 9 अप्रैल तक हीटवेव चलेगी। उसके बाद हीटवेव का असर कम होगा और लोगों को उससे राहत मिलेगी। हालांकि तापमान और भीषण गर्मी पर इसका खास असर देखने को नहीं मिलेगा। यहां अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान भी तेजी के साथ बढ़ रहा है। आज के तापमान की बात करें तो दिल्ली का न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री तक जा सकता है।

End of Feed