Delhi-NCR Weather: भीषण गर्मी से बेहाल लोगों का एक सवाल, दिल्ली-एनसीआर में कब आएगा मानसून; जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आसमान से आग बरस रही है। बढ़ते तापमान और लू से परेशान लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने शहर में लू और गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है।

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर के अधिकतर इलाके भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं। बढ़ते तापमान के साथ दिल्ली-एनसीआर लू से भी जूझ रहा है। दोपहर के समय लोग कम से कम बाहर निकल रहे हैं। 12-1 बजे के बाद सड़कें-गलियां सुनसान होने लगी हैं। दिल्ली-एनसीआर में सुबह 8 बजे से ही भीषण गर्मी शुरू हो जाती है। दोपहर के समय आसमान से आग बरसने लगी है। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 24 से 26 मई तक रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Delhi Weather Today.

दिल्ली-एनसीआर में मौसम के हाल

हीटवेव और भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को कम से कम घर से बाहर निकलने और अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी गई है। घर से बाहर निकलते हुए सिर को कवर करने के लिए कहा गया है। हीटवेव और भीषण गर्मी के कारण अधिकतर अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक आदि के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इन शहरों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। साथ ही तापमान और बढ़ने की आशंका है।

End of Feed