Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में बदल रहा मौसम का मिजाज, धूप ने बढ़ाई तपिश...जानिए कब मिलेगी हवाओं से राहत

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर का मौसम साफ बना हुआ है। शहर में 20 से 30 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस बीच आइए आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल...

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में होली को लेकर लोग बहुत उत्साहित हैं। यहां आप लोगों को रंग में रंगा हुआ देख सकते हैं। होली की वजह से दिल्ली का माहौल खुशनुमा बना हुआ है। इस बीच दिल्ली का मौसम भी आपके साथ है। मार्च महीने की शुरुआत ठंड के साथ हुई थी,लेकिन अब दिल्ली-एनसीआर में गर्मी की शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग के बताए अनुसार, होली के दिन दिल्ली-एनसीआर का मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। आइए आपको बताएं कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम का हाल...

Delhi NCR Weather Today

दिल्ली एनसीआर मौसम के हाल

होली पर कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज

मौसम विभाग ने बताया कि 24 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में घने बादल छाए रहेंगे। 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री जाने की संभावना है। वहीं होली के दिन दिल्ली-एनसीआर का मौसम शुष्क बना रहेगा। तेज धूप तो निकलेगी, लेकिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बादलों के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। आगे जानकारी देते हुए बताया गया है कि होली के दिन शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि होली के दिन मौसम सुहावना बना रहेगा। लोग खुलकर होली का जश्न मना सकते हैं। रंग-गुलाल और होली के गानों पर जी भरकर झूम सकते हैं।

End of Feed