दिल्ली

Holi Special Train: दिल्ली से पुणे और गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेनों की सूची जारी, देखें टाइम-टेबल

रेलवे ने होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली से गोरखपुर और पुणे के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई है। इन ट्रेनों का टाइम-टेबल भी जारी किया गया है।

Image

स्पेशल ट्रेन।

Holi Special Train: होली पर घर जाने वालों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए रेलवे पूरी तरह से तैयार है। रेलवे ने कई रूटों पर होली के लिए स्पेशल ट्रेनें चलवाई हैं। इन ट्रेनों से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और वे आसानी से अपने घर पहुंच सकेंगे। रेलव ने इन स्पेशल ट्रेनों की सूची भी जारी की है।

इन रूटों पर चलेंगी ट्रेन

बता दें कि नई दिल्ली से गोरखपुर तथा हजरत निजामुद्दीन से पुणे के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। होली स्पेशल रेलगाड़ियां निम्नानुसार चलाने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 04016 नई दिल्ली-गोरखपुर जं आरक्षित होली स्पेशल ट्रेन 22 मार्च से चलेगी। यह ट्रेन एक फेरा लगाएगी।

Indian Railway (1)

ट्रेनों की सूची।

गोरखपुर-दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन

वहीं, गाड़ी संख्या 04015 गोरखपुर जं- दिल्ली आरक्षित सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन 23 मार्च से चलेगी। यह ट्रेन 23 मार्च से इस रूट पर एक फेरा लगाएगी।

पुणे और दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन

इसके अलावा पुणे और दिल्ली के बीच भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या 01491 पुणे-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन 22 मार्च से चलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 4015 हजरत निजामुद्दीन-पुणे सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन 23 मार्च से चलेगी। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article