Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के जिलों में सूरज ने तपिश बढ़ा दी है। बादलों की आवाजाही के बीच मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। जहां मार्च के शुरुआती दिनों में ठंड का एहसास हो रहा था, वहीं अब उसके उलट सूरज ने पारा बढ़ा दिया है। सुबह-शाम को छोड़ दें तो अभी से दिन में चिलचिलाती गर्मी परेशान करने लगी है। हालांकि, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही और छिटपुट बारिश से मौसम सुहाना होता रहेगा। मौसम विभाग ने होली तक आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। इतना ही नहीं अगले तीन दिन तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। आइये जानते हैं कि आने वाले दिनों में मौसम किस ओर करवट लेने वाला है।
दिल्ली में मौसम का हाल
वाराणसी-पटना में बारिश
यूपी के वाराणसी और आसपास के जिलों समेत बिहार के कई शहरों में बुधवार को हुई बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलाव की ओर जा सकता है। मौसम विभाग के पुर्वानुमान के मुताबिक, गुरुवार को आंशिक तौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। इससे मौसम में थोड़ी बहुत नमी देखने को मिल सकती है। वहीं, अधिकतम तापमान भी बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। हालांकि, 22 मार्च को आसमान साफ रहने का अनुमान है। आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, होली के एक दिन बाद यानी 26 मार्च को आंशिक तौर पर बादलों की मौजूदगी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान भी बढ़कर 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
NCR में एक जैसा मौसम
दिल्ली में औसत पारा 33.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। हालांकि, न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। राजधानी का पीतमपुर सबसे अधिक गर्म रहा है। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इसी तरह का मौसम एनसीआर के शहरों गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में भी देखने को मिल रहा है।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस कर सकता है परेशान
स्काईमेट के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस अब पश्चिमी हिमालय के करीब आ रहा है। इससे पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी को दौर शुरू होगा। इसकी असर दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में दिखाई देगा, जिससे बारिश की संभावना बन सकती है। 24 मार्च को दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में हल्की बारिश और बादल दिख सकते हैं। 26 और 27 मार्च को वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ सकता है। इसकी स्थिति साफ होने के लिए अभी एक दो दिन का इंतजार करना होगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
