Delhi Weather Today: आसमान से बरस रही आग, लू का रेड अलर्ट जारी, कब होगी राहत की बारिश; जानें कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

Delhi NCR Weather Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भीषण गर्मी की चेतावनी के साथ लू का रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है।

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दिनभर आसमान से आग बरस रही है। चिलचिलाती गर्मी में घरों से बाहर निकला मुश्किल हो गया है। इस झुलसा देने वाली गर्मी से सबसे अधिक परेशान सुबह उठकर नौकरी पर जाने वाले लोग हैं। दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में शहर का तापमान और बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी की चेतावनी देने के साथ दिल्ली-एनसीआर में लू का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार, आने वाले चार दिनों में इससे भी अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है।

Delhi Weather Today.

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल कैसा रहेगा

सुबह के साथ गर्म होती राते भी लोगों के लिए मुसिबत बन गई है। गर्मी इस कदर बढ़ती जा रही है कि कूलर और एसी का असर भी कम होने लगा है। दिल्ली-एनसीआर की गर्मी झेल रहे लोग अब बस मानसून के इंतजार में है। सभी लोगों का एक ही सवाल है कि बारिश कब होगी। आइए आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल...

End of Feed