Delhi NCR Weather Today: दिल्ली एनसीआर में गर्मी से मिली राहत, बारिश से मौसम हुआ सुहावना

Delhi NCR Weather Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली एनसीआर में शनिवार को मौसम का मिजाज बदल गया। शनिवार शाम में बारिश के बाद दिल्ली का मौसम सुहावना हो गया और लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली।

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली एनसीआर में शनिवार को मौसम ने अपना रुख बदला। शनिवार शाम में कई हिस्सों में बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली। इससे पहले मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में तेज गर्मी पड़ रही है। ऐसे में मौसम सुहावना होने से लोगों को थोड़ी सी राहत मिली है। कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान भी है।

delhi weather (1)

दिल्ली में बारिश

दिल्ली में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बताया है कि तेज हवा और बारिश होने से तापमान में पांच से छह डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। साथ ही दिल्ली में 13 और 14 अप्रैल के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 17 अप्रैल तक दिल्ली में तेज हवा चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट होगी और तपती गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

End of Feed