Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज होगी बारिश, 5 दिन फील होगा कूल-कूल ; जानें मौसम का मिजाज

Delhi NCR Weather Today, 05 April 2024, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में आज बादलों की आवाजाही के बीच बारिश हो सकती है। आइये जानते हैं आज दिनभर मौसम का मिजाज कैसा रहेगा?

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज आसमान से बादल छाए रहने का अनुमान है। साथ ही कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के भी आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिलेगी। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच सुबह शाम गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है, हालांकि, सूरज निकलते ही तपिश बढ़ रही है। अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही दिन में तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। आलम यह है कि लोग पंखे के साथ कूलर और एसी का प्रयोग करने लगे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री पहुंचने के आसार हैं। उधर, लगातार बदलते मौसम को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

Delhi NCR Weather Today, 05 April 2024, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main

दिल्ली मौसम अपडेट

तेज हवाएं करेंगी परेशान

राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा-ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत कई क्षेत्रों में दिन में हवाएं चल रही हैं। इससे तापमान में कोई गिरावट नहीं आएगी लेकिन आसमान में बादल जरूर देखने को मिलेंगे। वहीं हवा की बात करें तो आज दिन में हवा 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहेगी। हालांकि, इन हवाओं से बढ़ती गर्मी से थोड़ी सी राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले सात दिन तक दिन के तापमान में गिरावट होने की बात कही है। उधर, मौसम विभाग ने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कमजोर होने की बात बारिश का दौर खत्म होने की बात कही है।

End of Feed