Delhi-NCR ka Mausam 26 June 2025: दिल्ली में अलर्ट के बाद भी नहीं बरसे मेघ, जानें कब आएगा मानसून और गर्मी से मिलेगी राहत

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में लोग बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन ये इंतजार है कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। मौसम विभाग द्वारा अलर्ट पर अलर्ट जारी किया जा रहा है, लेकिन बारिश होने का नाम ही नहीं ले रही है। इस बीच अगले 36 घंटों में दिल्ली में मानसून की दस्तक का अनुमान लगाया गया है।

Delhi-NCR Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोग मानसून बारिश का इंतजार कर रहे हैं। समय-समय पर आईएमडी द्वारा बारिश का अलर्ट भी जारी किया जा रहा है, लेकिन उसके बाद भी यहां बारिश नहीं हो रही है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में अभी तक मानसून का प्रवेश हो जाना चाहिए था। आईएमडी ने बताया था कि दिल्ली में 23 से 26 जून के बीच मानसून की दस्तक होगी। लेकिन अभी तक दिल्ली के लोग साल की पहली मानसूनी बारिश के लिए तरस रहे हैं। इस साल मानसून ने देश में समय से पहले प्रवेश लिया, लेकिन दिल्ली में अभी भी इसका इंतजार ही किया जा रहा है। धीमी पड़ी मानसून की चाल में दिल्ली समेत कई राज्य उमस भरी गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। बादलों की आवाजाही के बीच बस बारिश की राह देखी जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो आज भी दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। माना जा रहा है कि आज से दिल्ली समेत एनसीआर क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

Delhi Weather Today

दिल्ली में अलर्ट के बाद भी नहीं बरसे मेघ

दिल्ली में आज भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा बीते दिनों की तरह ही आज भी दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शहर में तेज हवाओं के साथ कहीं हल्की बारिश तो कहीं केवल बूंदाबांदी होगी। इससे गर्मी से राहत की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन कुछ देर की इस राहत के बाद उमस वापस लोगों को परेशान करेगी। तापमान की बात करें तो शहर का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

End of Feed