Delhi-NCR Ka Mausam 24-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का सितम, तेज चिलचिलाती धूप से बेहाल शहरवासी, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24-Sep-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहेगा और तेज धूप खिली रहेगी। दिन में तेज हवाएं चलेंगी, लेकिन इससे गर्मी पर कोई खास असर नहीं होगा। शहर में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आगामी दिनों में तापमान और बढ़ने के आसार हैं।

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। बारिश की कमी और तेज खिली धूप के कारण तापमान बढ़ रहा है। उमस के कारण गर्मी का एहसास और अधिक हो रहा है। मानसून के बाद दिल्ली-एनसीआर में मई-जून वाली चिलचिलाती धूप देखने को मिल रही है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया है। आगामी दिनों में दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। दिल्ली-एनसीआर में मानसून की विदाई हो गई है। अब शहर में गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा। आइए अब आपको बताए कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

Delhi.

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का सितम (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

दिल्ली में मौसम का हाल

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है, लेकिन अभी भी दिल्ली में गर्मी का दौर जारी है। आमतौर पर नवरात्रि की शुरुआत के साथ मौसम बदलने लगता है और हल्की ठंड की शुरुआत होने लगती है। तापमान में कमी आनी शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार शहर का तापमान कम होने की बजाए बढ़ रहा है। दिन तो दिन रात में भी गर्मी महसूस हो रही है। आज के मौसम की बात करें तो आज दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। तेज धूप खिली रहेगी और गर्मी का एहसास होगा। लेकिन इस दौरान 21 से 31 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। तेज हवाओं के कारण शाम में गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है।

End of Feed