Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24-Oct-2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ठंडा हो गया है। सुबह के समय धुंध देखने को मिल रही है। सुबह-शाम में ठंड बढ़ने लगी है। हालांकि दोपहर के समय अभी भी हल्की गर्मी महसूस हो रही है। लेकिन आगामी दिनों में धूप का असर भी कम हो जाएगा और दिन के समय भी लोगों को ठंड का अहसास होगा। दिल्ली और उससे सटे इलाकों में अक्टूबर के अंत तक ठंड बढ़ जाएगी। तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी। जहां एक तरफ दिल्ली-एनसीआर में तापमान गिर रहा है, वहीं दूसरी तरफ प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। शहर की हवा खराब से बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल।
दिल्ली में मौसम का हाल
दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल
दिल्ली में तड़के सुबह और देर रात में ठिठुरन वाली ठंड हो रही है। वहीं सुबह और शाम के समय में मौसम सुहावना बना हुआ है। दिन के समय तेज धूप खिली रही है। सुबह के समय धुंध देखने को मिल रही है। शहर के तापमान की बात करें तो आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रह सकता है और अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक जा सकता है। बता दें कि बीते दिनों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया था। शहर के न्यूनतम तापमान 4 डिग्री की कमी आई है। मौसम की स्थिति को देखते हुए आगामी दिनों में फिर न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री बढ़ेगा।
दिल्ली का एक्यूआई कितना है?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आबोहवा खराब से बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सुबह 8 बजे की रिपोर्ट के अनुसार, 292 दर्ज किया गया है। कल यानी 23 अक्टूबर शाम 4 बजे की रिपोर्ट में शहर का एक्यूआई 305 दर्ज किया गया था। स्थिति के अनुसार, दिन चढ़ने के साथ शहर के एक्यूआई और बढ़ेगा।
एनसीआर में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल
दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में मौसम सुहावना और साफ बना रहेगा। सुबह के समय शहर में धुंध देखने को मिली। मौसम विभाग की मानें तो एनसीआर में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। शहरों के तापमान की बात करें तो गाजियाबाद और नोएडा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री रह सकता है वहीं न्यूनतम तापमान क्रमशः 17 और 18 डिग्री तक रहेगा। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री के बीच रहेगा। फिलहाल शहर का मौसम साफ बना रहेगा।
एनसीआर शहरों की हवा की बात करें तो यहां प्रदूषण बहुत बढ़ गया है। ग्रेटर नोएडा में 280 AQI (खराब), नोएडा में 276 AQI (खराब), गुरुग्राम में AQI 208 (खराब) और फरीदाबाद में 198 AQI (मोडरेट) दर्ज किया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
